Tuesday, 16 August 2011

इस मनमोहक अदाकारा की खूबसूरती के राज


 
फिल्म जन्नत से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सोनल चौहान की खूबसूरती और मासूमियत के सभी कायल है। अब जानिए के इस मनमोहक अदाकारा की खूबसूरती के राज...

- काम के चलते कई बार ऐसा हो जाता है कि आप रात को देर से सोती हैं। या कई बार रात को देर तक पढ़ाई करने की वजह से भी नींद पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में सुबह के वक्त आपके चेहरे पर थकान साफ नजर आती है। इस दौरान अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा फ्रेश लगे तो ठंडे पानी का शावर बाथ लें।

- हाई हील्स को पहनने आपके पैरों को ज्यादा एग्जर्शन झेलना पड़ता है, इस वजह से वे काफी डल नजर आने लगते हैं। इनकी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए सप्ताह में एक बार पैडीक्योर जरूर करवाएं।

- अपने बैग में हमेशा एक ५ लाइन मैकअप किट रखें। इसमें क्लिींजिंग मिल्क, मस्कारा, टिंटिड लिप बाम, मॉश्चराइजर और फेस वॉश मौजूद होना चाहिए। ताकि आप हर वक्त दमकता लुक पा सकें।

- अगर आप एक रुटीन ब्यूटी टिप अपनाना चाहती हैं, तो हर रोज दिन १क्-१२ गिलास पानी पिएं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट होगी। इसके अलावा दिन मे दो बार जूस पिएं सुबह फलों का और शाम को वेजीटेबल जूस।

- चाहे सिर पर काम का कितना ही प्रेशर क्यों न हो अपने शौक के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे आपको मन की खुशी मिलेगी और जब आपका मन खुश रहेगा, तो इससे आपकी त्वचा स्वाभाविक रौनक पाएगी।

No comments:

Post a Comment