कुछ सब्जियां और फल तो बहुत उपयोगी हैं, जैसे करेला पेट के कृमि नष्ट करता है। टमाटर रक्त बढ़ाता है एवं त्वचा निखारता है। नीबू शरीर के पाचक रसों को बढ़ाता है। पालक हड्डियों को कैल्शियम से सुदृढ़ करता है। पत्तेदार सब्जी लौह तत्व से भरपूर होती है, अत: इन सबका उचित रूप से सलाद में प्रयोग करें। खीरा रक्तकणों का शोधन करता है व इसका प्रवाह बढ़ाता है। लहसुन खून का थक्का जमने नहीं देता, अत: ह्वदय रोग में लाभकारी है। परवल शरीर को ऊर्जा देती है। जबकि फास्टफूड हमारे शरीर के लिए चरस की तरह है जिसकी शरीर को आदत हो जाती है। इससे न सिर्फ मोटापा तेजी से बढ़ता है बल्कि ज्यादा ऑइली भोजन त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
No comments:
Post a Comment