Tuesday, 16 August 2011

21 दिनों के अंदर ब्लड कैंसर से मिल सकती है निजाद


 
ब्लड कैंसर आज एक भयावह रूप ले लिया है।  बोनमैरो प्रत्‍यारोपन या खून बदलने के अलावा इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।

 इलाज महंगा होने के कारण हर साल लाखों मरीज दम तोड़ देते हैं। लेकिन अब यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कोशिका की खोज की है‍ जिसकी मदद से ब्लड कैंसर या ल्यूकोमिया का खात्मा मात्र 21 दिनों के अंदर किया जा सकेगा।


शोधकर्ता कार्ल जून का कहना है कि हम टी सेल को सक्रिय करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में मात्र महीने भर के अंदर कैंसर की कोशिकाएं नष्ट हो जाएगी और मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा।

 यह शोध अभी प्रारंभिक अवस्था में है लेकिन शोधकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से वे जल्द ही मरीजों का इलाज कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment