जॉर्जिया विश्वविद्यालय की टीम का कहना है कि इस घोल को किसी भी कपड़े पर स्प्रे करने से कपड़ा किटाणुमुक्तल हो जाएगा। इससे अस्पतालों के मरीजों का फायदा मिलेगा।
इस घोल को सिर्फ अस्पताल में ही नहीं बल्कि घर के कॉटन या सिन्थेटिक कपड़ों, क़ालीनों, जूतों और प्लास्टिक की चीजों पर भी छिड़का जा सकता है।
शोधकर्ता डॉ जेसन लॉकलिन का कहना है कि इस घोल के छिड़काव से कई तरह के ख़तरनाक जीवाणु मर जाते हैं। और कपड़ों कोई नुकसान भी नहीं होता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि केवल एक बार छिड़काव करने से बैक्टीरिया का विकास रुक जाता है और कपड़े को कई बार धोने के बाद भी इस घोल की परत असरदार बनी रहती है।
No comments:
Post a Comment