वेद-पुराण के अनुसार शहद पवित्र पदार्थ है इसी वजह से इसे सभी देवी-देवताओं की पूजन सामग्री में विशेष स्थान प्राप्त है। शिवजी को शहद से स्नान कराया जाता है, जिससे व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और कई रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा ज्योतिष के अनुसार घर में शहद रखने से शनि संबंधी कई दोषों का निवारण होता है।
घर में शहद रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी वजह से अधिकांश घरों में इसे अनिवार्य रूप से रखा जाता है। वास्तु के अनुसार वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को शहद की पॉजीटिव एनर्जी नष्ट कर देती है जिससे परिवार के सभी सदस्यों को लाभ होता है। इतने फायदों को देखते हुए शहद को अपने घर में अवश्य ही रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही घर में पूरी तरह से साफ-सफाई रखें जिससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी।
No comments:
Post a Comment