Tuesday, 16 August 2011

हेलमेट पहनने से सुनने की क्षमता प्रभावित होती है

 
बाइक चलाते समय सिर की सुरक्षा के लिए हेलमेट भले ही मददगार है लेकिन इससे सुनने की क्षमता कम हो सकती है।

'जर्नल ऑफ द अकाउस्टिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका' के शोधकर्ताओं कैनेडी ओ. अडेटिफा, एम. कार्ली, एन. हॉल्ट और आई. वाकर ने वायुप्रवाह और शोर के स्वरूप के अंतरसम्बंधों की जांच करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं।

अध्ययन के मुताबिक एक निर्धारित रफ्तार पर शोर एक सुरक्षित स्तर तक पहुंचता है लेकिन हेलमेट से हवा टकराने पर ज्यादा शोर होता है। बाइक चलाने वालों के लिए सबसे अधिक शोर उनके हेलमेट से टकराने वाली हवा से उत्पन्न होता है। इससे सुनने की क्षमता प्रभावित होती है।

शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इन तथ्यों को ध्यान में रखकर उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में ऐसे हल्के किस्म के हेलमेट बनाए जा सकेंगे जिससे तेज रफ्तार का असर सुनने की क्षमता पर न पड़े।

No comments:

Post a Comment