Tuesday, 16 August 2011

दवा से ज्‍यादा असर करता है भरोसा


 
पुरानी कहावत है दवा से ज़्यादा दुआ का असर होता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने भी इसपर मुहर लगा दी है। अमेरीका के वैज्ञानिकों का कहना है कि दवाओं का असर तब और ज़्यादा होता है जब मरीज़ को उन दवाओं पर भरोसा हो।
उनका कहना है कि किसी मरीज़ का इलाज करते वक़्त उसके विश्वासों और भावनाओं का बहुत ध्यान रखा जाना चाहिए।
वैज्ञानिकों ने ऐसे सात सौ लोगों पर प्रयोग किए जो सामान्य सर्दी-ज़ुकाम से परेशान थे। उनमें से कुछ लोगों को कोई दवा नहीं दी गई और कुछ लोगों को उन्हें सर्दी-ज़ुकाम से निजात दिलाने के लिए भृंगराज का सत्व दिया जा रहा है।
जिन्हें कोई दवा नहीं दी गई उनको स्वास्थ्य लाभ होने में काफ़ी समय लगा। यानी जिन लोगों को ये भरोसा था कि भृंगराज वनस्पति से उन्हें फ़ायदा होगा उनकी हालत जल्दी सुधर गई।
यानी असर दवा का नहीं था बल्कि दवा पर मरीज़ के भरोसे का था।

No comments:

Post a Comment